Uncategorized

छट्ठू लाल राम बने चक्की राजद प्रखण्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ चयन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चक्की (बक्सर)। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनहर देव फ्लोर मिल, चक्की लहना के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू नेता छट्ठू लाल राम को सर्वसम्मति से चक्की प्रखंड राजद अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। उनके चयन की घोषणा ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव की उपस्थिति में की गई।

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष छट्ठू राम का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव एवं छट्ठू राम ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मौके पर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि छट्ठू राम लंबे समय से संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन गांव-गांव तक और अधिक सशक्त होगा। विधायक ने कहा कि उनका नया दायित्व पार्टी की नीतियों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष छट्ठू राम ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में हरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, रामाशीष पासवान, राजपुर कला के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव, धीरेंद्र यादव, चक्की सरपंच डॉ. सुदर्शन यादव, पंचायत अध्यक्ष राजनारायण राम, ललन यादव, शिवजी यादव उर्फ विधायक, मेदी बिंद, धर्मराज राम, कन्हैया प्रसाद, सुरेंद्र यादव, भुवर राम, अक्षय यादव, किन्नू तुरहा, संजय यादव, अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिमरी से सुंदर लाल की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button