सिमरी की गढ़ेनुमा सड़क व नाला निर्माण पर प्रशासन गंभीर
जल जमाव और जर्जर सड़क से बढ़ रही परेशानी, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन

सिमरी (बक्सर)। बक्सर जिले के सिमरी बाजार से बक्सर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति और लंबे समय से लंबित नाला निर्माण की समस्या को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार तथा अंचलाधिकारी (सीओ) भगवती शंकर पांडे की मौजूदगी में समस्या के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे, सरपंच प्रतिनिधि ललन साहू, समाजसेवी गंगासागर पांडे सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सड़क मरम्मत और नाला निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए पंचायत स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि पंचायत में पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण अब तक सड़क मरम्मत और नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि फंड उपलब्ध होते ही दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
वहीं, ग्रामीण गंगासागर पांडे ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार राहगीर फिसलकर घायल हो चुके हैं, जबकि ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहन सवारियों सहित पलट जाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इससे लोगों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि उन्हें शर्मिंदगी और परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया जा चुका है। इसके अलावा जिला पदाधिकारी बक्सर एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को भी ज्ञापन भेजकर सड़क मरम्मत और नाला निर्माण की मांग की गई है।
ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अभियंताओं से संपर्क कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) ने भी जल्द ही सड़क के गड्ढों की मरम्मत तथा नाला निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इससे स्थानीय लोगों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
hdrForward: 0; multi-frame: 1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;




