Uncategorized

गंगा की तेज धार में डूबा रास्ता, जान जोखिम में डालकर आवाजाही

गंगौली से जनेश्वर सेतु पुल पर आवागमन वाली सड़क पर किया गया बैरिकेडिंग

https://www.facebook.com/share/r/1eAZHB1twm/बक्सर के सिमरी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
गंगौली से जनेश्वर सेतु होते हुए उत्तर प्रदेश जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। तेज बहाव के बावजूद लोग मोटरसाइकिल और पैदल जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते नजर आए।
हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। सुरक्षा के लिए रामदास राय के डेरा थाना पुलिस की तैनाती की गई है।
अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे के मुताबिक, दियारा क्षेत्र में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। खतरनाक स्थानों पर गोताखोर और नाविक तैनात किए गए हैं, जबकि संभावित आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम की मांग की गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित मार्ग पर आवाजाही न करें, खतरनाक घाटों पर स्नान से बचें और बच्चों को बढ़े हुए गंगा के पानी से दूर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button