आल न्यूजबक्सरबिहार

सिमरी में भूमि विवाद के 5 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित 18 मामले

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड सभागार भवन में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल 18 मामले सुनवाई के लिए प्राप्त हुए।

राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि तिलक राय के हाता थाना और सिमरी थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अंचल के अधिकारी एवं कर्मचारी जनता दरबार में मौजूद रहे।

सुनवाई के दौरान 18 में से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के संबंधित पक्षकारों को अगले शनिवार सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए नियमित जनता दरबार के माध्यम से कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button