खेलकूदबक्सरबिहार

बक्सर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में विजेताओं का शानदार प्रदर्शन

बक्सर। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बुधवार को जिले के विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में खो-खो, वॉलीबॉल एवं डिस्कस थ्रो, किला मैदान में एथलेटिक्स, साइकिलिंग तथा बालक-बालिका फुटबॉल, कला भवन में कुश्ती और बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
बैडमिंटन के अंडर-14 बालक वर्ग में श्रेयांश राज प्रथम और अमितेश पाण्डेय द्वितीय रहे। अंडर-17 में प्रिंस कुमार ने प्रथम तथा श्लोक अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में प्रतीक राज विजेता और प्रज्ञान प्रसाद उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में कृपा भारती, अंडर-17 में सौम्या समृद्धि तथा अंडर-19 में ममता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शतरंज के विभिन्न आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका में भव्या गुप्ता, अंडर-17 में प्रज्ञा कुमारी और अंडर-19 में सलोनी कुमारी विजेता बनीं। बालक वर्ग में अमृत राज, शेखर कुमार साह और प्रीतम यादव ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-17 बालक बास्केटबॉल में फाउंडेशन स्कूल बक्सर विजेता रहा। वॉलीबॉल के अंडर-17 में आदर्श उच्च विद्यालय चौसा तथा अंडर-19 में उच्च विद्यालय बलिहार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयोजन स्थलों पर मुकाबले जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button