
समाचार बक्सर जिले से हैं। जहां मां मुंडेश्वरी अस्पताल के सभा कक्ष में आई ई एस एम की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिस बैठक की अध्यक्षता शाहाबाद जोन के चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय एवम अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने की । और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । बैठक में जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने सैनिकों के साथ 200 पूर्व सैनिक ,, और वीरांगनाओं ने अपना उपस्थिति दर्ज कराया। वही अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने पेंशन ,, ओ आर ओ पी 3 के बारे में विशेष जानकारियों दी । संघ के विकाश के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष और कुछ सदस्यों ने बारी बारी से अपना विचार प्रकट किए । चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय ने सभी सैनिकों को ई सी एच एस के कार्ड बनाने और हेल्थ केयर के चयनित पदाधिकारियों को हर ब्लॉक स्तर पर जागरुक करने का अपील किया । उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि जिन सैनिकों का स्पर्श का नया पी पी ओ नहीं मिला है । वे अपने प्रखंड अध्यक्ष से संपर्क कर हमे अपना आर्मी नंबर भेजे । उन्हें मंगाकर दे दिया जाएगा । अभी तक 150 सैनिकों एवं वीरांगनाओं को पी पी ओ दिया जा चुका है । आई ई एस एम, बक्सर द्वारा देश के हर कोने के पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को लगभग चार करोड़ रुपए पेंशन और एरियर के रूप में दिलाया 150जा चुका है । इस सराहनीय कार्य के लिए पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब , पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब और पी सी डी ए के सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाइयां दी गई । काफी सैनिकों ने आई ई एस एम की सदस्यता ग्रहण की । मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा , सचिव सूबेदार हरेंद्र मिश्रा , चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार त्रिवेणी दुबे, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री चंद्रजीत सिंह, इटाधी प्रखंड अध्यक्ष हवलदार हरिहर सिंह, नावानगर प्रखंड उपाध्यक्ष नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह, कार्यकारिणी चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक, संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, उप सभा पति सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, उप संयोजक भरत मिश्रा, उप संयोजक काशी नाथ उपाध्याय,उप तकनीकी ऑफिसर धनंजय दुबे, मीडिया प्रभारी तारा बाबू, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह मुख्य सलाहकार सूबेदार राधा मोहन पासवान, रवि कांत राय, सीता राम साहू, ललन सिंह, उपाध्यक्ष डुमरांव सूबेदार जैनेंद्र सिंह राम किशन सिंह, मनोरंजन तिवारी, ब्रिज नाथ सिंह यादव,श्री किशन लाल, उमा शंकर शर्मा, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, सूबेदार ईश्वर दयाल सिंह, सूबेदार अंबिका राय , सुरेश यादव, सुनील सिंह, नारद मुनि यादव,महिला अध्यक्ष वीर नारी रिंकी देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी पार्वती देवी एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं




