बिहारवायरल

बिहार: चलती ट्रेन में बेटिकट यात्री को TTE ने किया लहूलुहान, रेलवे ने दोनों पर की बड़ी कार्रवाई

ट्रेनों में ड्यूटी में तैनात टीटीई की तैनाती टिकट चेकिंग और यात्रियों की सुविधा के लिए की जाती है. अगर किसी यात्री के पास टिकट नहीं होता है तो उससे जुर्माना लेकर टिकट बनाना उनका काम होता है लेकिन बिहार में दो टीटीई ने टिकट नहीं रहने पर न केवल दबंगई की, बल्कि मारपीट भी की. समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड ढोली के निकट से टीटीई की दबंगई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीटीई लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ मारपीट कर रहा है.

टीटीई द्वारा एक यात्री को इतना पीटा गया कि वो यात्री लहूलुहान हो गया. टीटीई बाबू को यह पता नहीं था कि ट्रेन का कोई यात्री उनकी इस करतूत को कैमरे में कैद कर रहा है जो उन्हें बेनकाब कर देगा. यह पूरा मामला है 2 जनवरी का है. चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री बिना टिकट का था और फिर उसके साथ कहासुनी शुरू होती है और देखते ही देखते बॉगी के अंदर ही मारपीट होने लगती है. करीब 10 से 15 मिनट तक यह सब होता रहता है. बाद में ट्रेन में तैनात सुरक्षा बल वहां पहुंचते हैं और किसी तरह मामले को शांत कराते हैं लेकिन जिस तरह की घटना ट्रेन के अंदर हुई रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर किसने बिना टिकट यात्री को पीटने का अधिकार उस टीटीई को दिया. समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर समस्तीपुर सीनियर डीसीएम में कार्रवाई करते हुए जयनगर स्टेशन पर कार्यरत दोनों टीटीई को तत्काल निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया है. जिन टीटीई पर कार्रवाई की गई है उनके नाम गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार हैं. रेलवे की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button