बिहार

बिहार के चार लोगों की कश्मीर में बस खाई में पलटने से मौत

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बलरामपुर प्रखंड के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।मृतक मु. कैशर आलम (40 वर्ष) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत शरीफनगर पंचायत के वीरनगर एवं मु. सलीम (32 वर्ष) हकीमनगर का निवासी था।

मृतक के स्वजन ने बताया कि पिछले बुधवार को ही दोनों जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। मृतक कैशर आलम पिछले 15 वर्षों से कश्मीर के पमपुर में राजमिस्त्री का काम करता था।

वहीं, मु. सलीम भी 10 वर्षों से कैशर आलम के साथ मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद मृतक मु. कैशर आलम की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मु. सलीम मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जानकारी के मुताबिक, दोनों बस से जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। इसी बीच खाई में बस पलट गई।

घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है। इनमें से दो बलरामपुर के रहने वाले हैं। मृतकों की शिनाख्त बलरामपुर प्रखंड निवासी के रूप में की गई है।प्रखंड उप प्रमुख अली हैदर उर्फ पिंटू, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मु. मुजम्मिल, अब्दुल हन्नान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए म़ृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार नहीं मिलने के कारण गरीब तबके के लोग रोजी-रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को विवश हैं।

आए दिन हादसों में प्रवासी मजदूरों की मौत हो रही है। इस संबंध में अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र ने कहा कि मृतक के स्वजनों को श्रम संसाधन विभाग की ओर से सरकारी मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button