बिहार

बिहार में हो रही है ‘अग्निवीर’ परीक्षा, जानिए कौन से जिले में किस तारीख को देनी होगी अग्निपरीक्षा

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में अग्निपरीक्षा चल रही है। जी हां, ‘अग्निवीरों’ की अग्निपरीक्षा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में नौजवान दानापुर पहुंचे हुए हैं। भर्ती दानापुर में बिहार झारखंड- मुख्यालय सेना भर्ती डिफेंस कॉलोनी के आर्मी मैदान में चल रही है। गुरुवार से शुरू हुई ये बहाली प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन बिहार के गोपालगंज जिले से पहुंचे 2 हजार 800 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिसमें 320 पूरी तरह सफल रहे। इस रैली बहाली का शुभारंभ मेजर जनरल जीओसी बिहार-झारखंड ने विशाल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर आर्मी के कई अधिकारी मौजूद रहे।
पहले दिन गोपालगंज के 320 युवाओं को सफलता मिली है। युवाओं में भर्ती को लेकर इस कदर उत्साह है कि वे ठंड में भी मैदान के बाहर खड़े रहते हैं। आनंद बाजार, हाथीखाना मोड़ के पास लगाए गए चेकपोस्ट के पास सेना के जवान अभ्यर्थियों के कागजात की जांच करते दिखे। उसके बाद उन्हें एंट्री दी गई। वहां से करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे लोग डिफेंस कॉलोनी के आर्मी मैदान में पहुंचे। ग्राउंड में रात के एक बजे से 4 बजे तक एंट्री का सिलसिला चला। सुबह पांच बजे दौड़ शुरू हुई और इस दौरान असफल अभ्यर्थियों को बाहर भेज दिया गया।
आपको बता दें कि बिहार के सभी जिलों के युवाओं को इस भर्ती में शामिल किया जाएगा। उनके लिए अलग-अलग तारीख की घोषणा की गई है। बहाली 14 दिसंबर तक चलेगी। आर्मी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज यानी दो दिसंबर को वैशाली के युवा भर्ती में भाग ले रहे हैं। 3 दिसंबर को सिवान और 4 दिसंबर को सारण के साथ 5 दिसंबर को सारण और पटना के युवा भर्ती में शामिल होंगे। आर्मी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर को पटना और भोजपुर के युवा बहाली में शामिल होंगे। 7 दिसंबर को भी भोजपुर के युवाओं की बहाली होगी। वहीं, 8 दिसंबर को भोजपुर और बक्सर जिले के सैनिक जीडी पद के लिए दौड़ में शामिल होंगे। आपको बता दें कि 9 दिसंबर को पटना और सारण के युवा दोबारा भर्ती में आएंगे। वहीं, सिवान जिले के अभ्यर्थी सेना लिपिक के लिए भर्ती दौड़ में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button