जदयू के जिला अध्यक्ष बने अशोक सिंह कार्यकर्ताओं ने फूल माला वअंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
वृंदावन वाटिका बक्सर में जदयू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद चुनाव हेतु किया बैठक का आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले का है जहां वृंदावन वाटिका बक्सर में रविवार को आगामी 2024 में लोकसभा और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आह्वान पर बक्सर में जिले के सभी जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा गांव -गांव में सदस्यता अभियान चलाने , पार्टी को मजबूत बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया । वही बैठक में जदयू के निर्वाचन चुनाव पदाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह पर्यवेक्षक मनोरंजन गिरी प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष और सभी डेलीगेट ने सर्वसम्मति से राजपुर विधानसभा के लालगंज गांव निवासी अशोक सिंह को जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया । बैठक में जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी कुमार जैनेंद्र उर्फ संतोष चौधरी , हरेंद्र सिंह , सीताराम सिंह , संजय सिंह , परशुराम तत्व , सुरेंद्र कुशवाहा , दीननाथ ठाकुर , अरुण कुशवाहा , राम बिहारी सिंह, जग नारायण चौहान , बृज नाथ पांडे , सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता शामिल थे ।




