ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल क्षेत्र के रामदास राय के डेरा थाना अंतर्गत राजापुर बेनी लाल के डेरा गांव से हैं। जहां अचानक बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे गांव के गढ्ढे में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलते ही ग्रामीणों सनसनी फैला गई । और देखते ही देखते सैकड़ो ग्रामीण गढ्ढे के पास पहुंचकर शव को बाहर निकालने कवायद शुरू कर दी। घटना के संबंध मे सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राजापुर बेनी लाल के डेरा गांव निवासी जग्गी धोबी उम्र लगभग 50 वर्ष पिता स्वर्गीय सेवक रजक कुछ मंद बुद्धि के थे । और विगत चार दिनों से ही घर से बाहर निकले थे जिनका खोज बिन किया जा रहा था। तभी बुधवार को गांव के एक व्यक्ति बांस काटने के लिए गढ्ढे किनारे पहुंचा तो देखा कि पानी भरे गढ्ढे में एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसकी चर्चा पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर पहुंचकर पूर्व मुखिया अंगद सिंह यादव ने घटना की सूचना रामदास राय के डेरा थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी शुभम कुमार से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराने हेतु बक्सर भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया की घटना की जानकारी देर शाम मिलने के कारण गुरुवार को जांच में कर्मचारी जाएंगे और जांच रिपोर्ट के अनुसार मुआवजा दिलाने को लेकर आगे की करवाई की जाएगी ।




