स्कॉर्पियो के धक्के से 7 वर्षीय बच्चे की
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव मृतक के परिजनों के साथ शोका कुल में हुए शामिल

समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र से जहां बडका राजपुर से आरा जाने के क्रम में बिहिया से 2 किलोमीटर आगे सड़क पर एक अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से एक 7 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 5 दिन पूर्व अशोक खरवार अपने पत्नी और अपने पुत्र अमन कुमार उम्र 7 वर्ष अपने ससुराल आरा गंगी पुल समीप शिवपुरी कालोनी मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे । इसी बीच बिहिंया चौरसता से 2 किलोमीटर आगे अमन कुमार समोसा खाने के लिए जिद करने लगा और दुकान पर से समोसा खरीद कर जैसे ही सड़क पर आगे बढ़ा की पटना की तरफ से आरा की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग सड़क पर तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया । अचानक हुई इस घटना के बाद अशोक खरवार और उनकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए । घटना की जानकारी आर उनके ससुराल वालों को मिली और राजपुर कला पंचायत के बड़का राजपुर गांव से कुछ लोग पहुंचे और वहां से कानूनी प्रक्रिया को करते हुए शव को गांव लेकर आने के बाद उनके परिजन द्वारा गंगा नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया । घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव बडका राजपुर गांव मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल में शामिल हुए तथा गुप्त राशि का सहयोग किया । और कहा की होनी अनहोनी सब ईश्वर के हाथों में है हमलोग हर दुख सुख की घड़ी में आपलोगों के साथ हैं ।




