Uncategorizedबक्सरबिहार

NDA की अटूट एकता देख विपक्ष के छूटे पसीने : जितेन्द्र नाथ पटेल

रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल ने कहा किसी भी एक की दादागिरी एनडीए को कमजोर करेगा। हम के प्रदेश नेता रवींद्र शास्त्री ने कहा एनडीए की अटूट एकता देखकर विपक्ष को अभी से पसीना आने लगा है

N.D.A के कार्यकर्ता सम्मेलन में सहयोगी दलों के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्षों ने 2025 के चुनाव में एतिहासिक जीत की संयुक्त रूप से हुंकार भरी। ताजा समाचार बिहार के शेखपुरा से है इस्लामिया स्कूल के मैदान पर एनडीए कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति के बीच जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा बिहार और देश में सबको मोदी (पीएम)-नीतीश (मुख्यमंत्री) की जोड़ी पसंद है। उन्होने कहा एनडीए का लक्ष्य विधान सभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का है,मगर हमारा दावा है विपक्ष एक सीट के लिए भी तरस जाएगा। बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प अभी नहीं है। विधान सभा चुनाव में विपक्ष का सारा मंसूबा चकनाचूर होगा। उन्होने राजद के माई-बहिन योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा यह उनके परिवार (मां-बहन) तक सीमित है। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता शेखपुरा के पूर्व विधायक तथा जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने तथा संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लोजपा अध्यक्ष इमाम गजाली ने किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा एनडीए अपनी चट्टानी एकता से विधान सभा का चुनाव लड़ेगा। बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनाने के लिए राज्य से लेकर नीचे बूथ स्तर तक एनडीए गठबंधन एक रहेगा। नीतीश की दोबरे सरकार को लेकर जायसवाल ने मंच से एक गाना भी गया। लोजपा के प्रदेश राजू तिवारी ने 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनाना है,ताकि फिर से 2005 से पूर्व की स्थिति नहीं आए। आज की युवा पीढ़ी 2005 से पहले के बिहार की बदहाली नहीं देखी है। नीतीश कुमार ने उस बदहाली से बिहार को बाहर निकाला है। कहा इस बार एनडीए की एकता के सामने विपक्ष नहीं टिकेगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा नीतीश राज में चारो ओर विकास दिखता है। एनडीए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एकजुटता दिखाकर बिहार में फिर से नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाना है। रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल ने कहा किसी भी एक की दादागिरी एनडीए को कमजोर करेगा। हम के प्रदेश नेता रवींद्र शास्त्री ने कहा एनडीए की अटूट एकता देखकर विपक्ष को अभी से पसीना आने लगा है। कार्यकर्ता सम्मेलन को जदयु विधायक सुदर्शन कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली एवं पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी,भाजपा नेता विपिन मंडल, हम के अध्यक्ष संतोष कुमार सहित सहयोगी दलों के विभिन्न नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। विधान सभा चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने शनिवार को सड़क से लेकर सम्मेलन स्थल और मंच पर अपनी गतिविधियों से लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button