Uncategorizedबक्सरबिहार

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान द्वारा ठाकुरबाड़ी सिमरी में कंबल वितरण

ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के बीच सेवा का संकल्प

सिमरी बक्सर 18 दिसंबर 2025 को शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान की ओर से बक्सर जिले के सिमरी दुधी पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी के परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. इन्द्र बली मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ श्री केशव मिश्र, श्रीमती ब्रिजकुमारी देवी, श्री विद्या पति मिश्र, श्री बबन जी मिश्र, श्री ललन जी मिश्र तथा संस्था को मूर्त रूप देने वाले श्री सुनील राय जी सहित कई अन्य सेवकगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।

इस अवसर पर डॉ. इन्द्र बली मिश्र ने कहा कि शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। ठंड के मौसम में कंबल जैसे आवश्यक संसाधन जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है । और संस्थान आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और आभार प्रकट किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सभी सेवकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button