Uncategorized
इस देश में Beer की बोतल पर छपी हिंदू देवी की फोटो, लोगों का फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला

ब्रिटेन में एक बार फिर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर से हंगामा मचा हुआ है. ब्रिटेन में बीयर की बोतल पर हिंदू देवी की तस्वीर वायरल होने के बाद हिंदुओ का गुस्सा फूट चुका है. ब्रिटेन में शराब बनाने वाली एक कंपनी का जमकर विरोध किया जा रहा है. हिंदू समुदाय के लोगों ने बिएन मंगर (UK Bien Manger Beer) नाम की कंपनी से अपने उत्पाद को वापस लेने की मांग की है. आरोप है कि कंपनी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीर लगाकर बेच रही है.
इनसाइट यूके नाम के एक ट्विटर हैंडल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिएन मंगर नाम की कंपनी हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाले प्रोडक्ट बेच रही है. ब्रिटेन में मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों ने इस तस्वीर लगी बीयर के उत्पादों को तुरंत वापस लेने के लिए कहा है.




