वायरल

बिहार में एक बार फिर दुहरायी गयी मटुकनाथ-जूली की प्रेम कहानी

रोसड़ा शहर के एक गुरुजी ने अपने से 22 वर्षीय छोटी शिष्या से शादी रचा कर एक बार फिर से मटुकगिरी को जीवंत कर दिया है। ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा को वर्षों तक प्रेम का पाठ पढ़ाकर आखिरकार ब्‍याह रचा डाला। वर्षों से परवान चढ़ रहे संगीत कुमार (42) और श्वेता (20) की प्रेम कहानी का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की मां वीणा रानी ने रोसड़ा थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
छात्रा की मां वीणा रानी ने आवेदन में बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह शिक्षक संगीत कुमार के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन गुरुवार को वापस घर नहीं लौटी। पुलिस हरकत में आई तो गुरु- शिष्या भी थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के साथ शादी कर जीवन भर साथ रहने की बात कही। इसके कुछ ही देर बाद ही थाना परिसर में स्थित थानेश्वरी मंदिर में दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गईं। मंदिर के पंडित ने विधि-विधान से सात फेरे संपन्न कराए। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button