बक्सरबिहार

श्रम अधीक्षक ने किया ईंट भट्टा का जांच नहीं मिले बाल श्रमिक

नियोजकों को बाल श्रमिक नहीं रखने एवं बाल श्रमिकों से कार्य नहीं लेने के संबंध में चेतावनी देते हुए उनसे इस संबंध में शपथ पत्र भी भरवाया गया

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां जिला पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त निदेश के आलोक में दिनांक 05 फरवरी 2025 को श्रम अधीक्षक बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के पंचायत राजपुर परसनपाह एवं केशोपुर पंचायत अंतर्गत ईट भट्टों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बाल श्रमिक नहीं पाये गये। नियोजकों को बाल श्रमिक नहीं रखने एवं बाल श्रमिकों से कार्य नहीं लेने के संबंध में चेतावनी देते हुए उनसे इस संबंध में शपथ पत्र भी भरवाया गया। मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हों के संबंध में जागरूक किया गया। मजदूरों को श्रम विभाग में संचालित योजनाओं एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन कराकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को नजदीक के विद्यालय एवं आँगनबाड़ी में नामांकन कराने का भी निर्देश दिया गया। सिमरी प्रखंड अंतर्गत निम्न ईट भट्टों का निरीक्षण किया गया, जो निम्नवत हैः- पूजा ईट भट्टा, छोटका राजपुर, जे0एस0 ईट भट्टा, छोटका राजपुर, मेसर्स ईट भट्टा, छोटका राजपुर, रायजी ईट भट्टा, केशोपुर एवं अमन ईट भट्टा, केशोपुर है। निरीक्षण के क्रम में श्रम अधीक्षक बक्सर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिमरी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चौसा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button