
समाचार बक्सर जिले शाहजहां सिमरी थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के भकुरा गांव में सोमवार की रात्रि एक मजदूर व्यक्ति के खलिहान में रखे गए धान के दो सौ बोझ को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को तब मिली जब खलिहान में आग का लौ और धुआं देख स्थानीय ग्रामीण किसानों ने आग लगाने की शोर मचाया। पीड़ित परिवार के सोनू गोंड पिता सत्येंद्र गोंड ने बताया कि एक बीघे के मलगुजारी के खेत से धान की कटनी का बोझा और गांव के किसानों के खेत से कटनी का मजदूरी में मिला हुआ बोझ कुल 200 खलिहान में रखा गया था। जो रात में अज्ञात लोगों ने धान के बोझा में आग लगा दी। जिस आगलगी में सभी धान के बोझा जलकर राख हो गई। मंगलवार को जिला पार्षद केदार यादव पंचायत के सरपंच अरविंद कुमार सिंह के मौजूद में सोनू गोंड ने सिमरी थाने पर अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत किया । 




