बक्सर

रसेन गांव समीप सड़क पर साइकिल मोटरसाइकिल में टक्कर 2 की मौत 1 जख्मी

राजपुर थाना क्षेत्र के इलाके में मंगलवार कि सुबह हुई दर्दनाक घटना

ताजा समाचार — बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार की सुबह परसदा गांव निवासी झगरू चौधरी के पुत्र रोहित कुमार,  मनीष कुमार पिता धीरेंद्र चौधरी मोटरसाइकिल से जलहरा की तरफ जा रहे थे । वही रसेन गांव के समीप सड़क पर परसदा गांव निवासी सुभाष सिंह अपनी साइकिल लेकर सड़क पर अचानक आ पहुंचे । वही साइकिल और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई और बाइक सवार युवक कौवा खोज नहर में जा गीरे । घटना को देख आसपास के राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । और लोगों ने मोटर साइकिल सवार युवकों को बचाने की कोशिश करने लगे ।  लेकिन कोशिश नाकाम रहा घटना की सूचना जैसे ही राजपुर थाना पुलिस को मिली कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृत शव को अपने कब्जे में ले लिया है । वही साइकिल सवार एक व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है जिनका उपचार जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button