अपराधआल न्यूजबक्सरबिहार

बक्सर के सभी थानों में प्रतिदिन अनिवार्य हुआ रोल कॉल

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दिनभर की कार्ययोजना तैयार कर रहे अधिकारी

बक्सर। पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल (Roll Call) की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को पूरी तरह अपडेट रखना, पुलिसकर्मियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सुनना तथा दिनभर के पुलिस कार्यों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करना है।

रोल कॉल के दौरान संबंधित थाना पदाधिकारी पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हैं। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, महत्वपूर्ण घटनाओं, गश्ती व्यवस्था और अन्य आवश्यक पुलिस कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली जाती है, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।

इस प्रक्रिया से पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ ड्यूटी के प्रति जवाबदेही और तत्परता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस विभाग का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

बक्सर पुलिस की ओर से आम लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि “बक्सर पुलिस आपके सेवा में सदैव तत्पर” है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button