बक्सर में एलपीजी आपूर्ति, ट्रैफिक और स्वगणना पर सख्ती
डीएम-एसपी ने समीक्षा कर दिए निर्देश, जनता से सहयोग की अपील

बक्सर में जिला प्रशासन ने एलपीजी आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, जनगणना 2027 और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर व्यापक रणनीति लागू की है। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की जा रही है। हाल के आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च से 19 अप्रैल तक 1.78 लाख से अधिक सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 2882 सिलेंडर का स्टॉक शेष है। कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी जारी है और अब तक दो प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।
यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु शहर में क्यूआरटी टीम गठित कर अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनगणना 2027 के तहत पहली बार शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भागीदारी की अपील की गई है।
इसके अतिरिक्त, 21 अप्रैल से 20 म
ई तक नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सके।




