Uncategorized

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचारी पेपर लिक के खिलाफ राजद का हुंकार

सिमरी राजद का शक्ति प्रदर्शन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

सिमरी (बक्सर)। बक्सर जिले के सिमरी,, चक्की,, ब्रह्मपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे मामलों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य और देश की जनता बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही है। युवाओं के भविष्य से जुड़े परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं चिंताजनक हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री परिवर्तन के बाद राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल को लेकर भी चर्चा होती रही।
कार्यक्रम में जगनारायण सिंह यादव, मोहम्मद हसन अंसारी, हरेराम पासवान, महेश कुमार यादव, गांधी यादव, राजद मीडिया प्रभारी अजय यादव, दयाशंकर यादव, प्रेमचंद राम, सुरेश लाल, बबन कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button