बक्सरबिहार

ऑटो पलटने से तीन लोग जख्मी,, चालक फरार

पुराना भोजपुर से आशा पडरी को जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पकड़ी मोड समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से तीन लोग जख्मी

समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है जहां पकड़ी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से लगभग तीन लोग जख्मी हो गए । जख्मी व्यक्तियों को आनंन फानन में राहगीरों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी लाया गया । जिसमें गंभीर रूप से घायल भोलू कुमार पाण्डे पिता अजय पांडेय सिमरी हलबा पट्टी गांव निवासी के परिजनों ने बेहतर उपचार कराने को लेकर डुमरांव हाईटेक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं मोती चौधरी उम्र लगभग 60 वर्ष चांदपाली नगवां गांव निवासी का उपचार जारी है। चक्की प्रखंड क्षेत्र के हेमदापुर गांव निवासी अनिल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया है । बताया जा रहा है कि अनिल अपने गांव हेमदापुर से अपने रिश्तेदारी में आशा पडरी गांव निवासी कल्लू कमकर के घर ऑटो में सवार होकर जा रहे थे ।

इसी बीच पुराना भोजपुर से आशा पडरी को जाने वाली सड़क पकड़ी मोड़ गांव समीप सड़क किनारे तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। घटना को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडे से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना स्थल से ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो चुका है घटना की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button