Uncategorizedबक्सरबिहार

चा*कू से किया एक युवक पर जानलेवा हमला,, जख्मी युवक का उपचार जारी

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़का गांव मानसिंह पट्टी में हुआ घटना

ताजा समाचार बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र से हैं जहां बड़का गांव  मानसिंह पट्टी में सोमवार की रात एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान मुना तुरहा (22 वर्ष), पिता सिपाही तुरहा के रूप में हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।वही औद्योगिक थाना द्वारा बताया गया की घायल का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।जिसका गांव के आसपास के लोगो के साथ पुराना विवाद रहा है। पुलिस जांच कर रही है।मुना तुरहा द्वारा जानकारी दिया गया की दुल्लहपुर से अपने घर लौट रहा था। काली मंदिर के पास तीन बदमाशों ने उसे रोका, उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से वार कर दिया। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक उसकी स्थिति को स्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।परिजनों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। काली मंदिर के पास पहले भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा गया है। उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बहरहाल, मुना तुरहा का इलाज जारी है। वही इस संबंध में जब औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा की परिजनो द्वारा आवेदन दिया जा रहा है।जिसके आधार पर पुलिस एफआइआर दर्ज कर आगे की करवाई किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button