अपराधवायरल

कानपुर पुलिस की वजह से सब्जी बेचने वाले के पैर कटे

कानपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने एक सब्जी वाले को पीटा और उसका तराजू ट्रेन की पटरियों पर फेंक दिया। जब वह तराजू उठाने गया, तो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके पैर कट गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे PGI लखनऊ रेफर कर दिया गया। DCP वेस्ट ने बदसलूकी करने वाले हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
कल्याणपुर साहब नगर के रहने वाले सलीम अहमद का बेटा 18 वर्षीय अर्शलान उर्फ लड्डू सब्जी बेचता है। परिवार के लोगों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार शाम को भी वह कल्याणपुर क्रॉसिंग के बगल जीटी रोड किनारे सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि इस दौरान इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा शादाब खान और हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने उससे मारपीट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button