अपराधराष्ट्रीय

Bhagalpur Crime: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की निर्मम हत्या, चारा के लिए गया था दियारा

जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्षेत्र में लगातार आपराधिक बढ़ घटनाएं (Bhagalpur Crime) हो रही हैं. भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक दियारा में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को एक किसान को पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

किसान की पीट- पीट कर हत्या

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नयी मोतीचक का रहने वाला खन्ना मंडल का 20 वर्षीय पुत्र अनुज खेती का काम किया करता था. मंगलवार सुबह वो मवेशियों के चारा के लिए दियारा क्षेत्र में गया था. शाम तक वापस नहीं आने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने बांस से पीट- पीटकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button