Uncategorized

एसडीएम ने  किया भूमि अभिलेखों का गहन निरीक्षण

समयबद्ध, पारदर्शी सेवा और अभिलेख अद्यतन पर दिया जोर

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत भूमि प्रशासन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव  राकेश कुमार द्वारा विभिन्न राजस्व हल्कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारियों द्वारा संधारित भूमि से संबंधित पंजियों का गहन परीक्षण किया गया तथा अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसडीएम डुमरांव ने परिमार्जन, दाखिल–खारिज, अभियान बसेरा एवं लैंड बैंक से संबंधित कार्यों की प्रगति की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि संबंधी सभी सेवाएं आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व कर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि अभिलेखों का नियमित अद्यतन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की भूमि प्रबंधन एवं आवासीय योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। एसडीएम ने कहा कि सही एवं अद्यतन अभिलेख न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाते हैं, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व अभिलेखों की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button