Uncategorized

बक्सर में जनगणना 2027 तैयारी, स्वगणना पोर्टल शुरू पहल

डिजिटल सुविधा से घर बैठे भरें जानकारी, डेटा होगा अधिक सटीक

बक्सर, 16 अप्रैल 2026। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (02 मई से 31 मई 2026) की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बार जनगणना प्रक्रिया में पहली बार स्वगणना (Self-Enumeration) की डिजिटल सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके तहत आम नागरिक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह पोर्टल 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगा, जिससे लोग फील्ड कार्य शुरू होने से पहले अपनी जानकारी भर सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना का मुख्य उद्देश्य व्यस्त एवं प्रवासी परिवारों को सुविधा देना तथा आंकड़ों की शुद्धता में सुधार करना है। यह पहल जनगणना नियमावली 1990 (संशोधित 2022) की धारा 6D के तहत अधिकृत है।
स्वगणना पोर्टल मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर उपयोगी है तथा हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी आधारित सुरक्षित प्रणाली लागू की गई है। साथ ही, GPS के माध्यम से लोकेशन चिन्हित करने और प्रश्नावली भरने की सुविधा दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल पहल का लाभ उठाकर समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button