Uncategorizedबक्सरबिहार

सी.एस.पी संचालक के बैग से डेढ़ लाख चुरा कर फरार हो गए चोर

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं जहां डुमरांव के विष्णु भगवान मंदिर के समीप मंगलवार को दिन के 11 बजे एक सीएसपी संचालक के पिट्ठू बैग से । चोरों ने अपने शातीर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए डेढ़ लाख रुपए निकाल कर छू मंतर हो गए । घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी वही सीएससी संचालक सुबोध रंजन लाल ने बताया कि स्टेट बैंक के मेन ब्रांच से साढ़े चार लाख रूपये पिट्ठू बैग में लेकर आ रहे थे। विष्णु मंदिर के समीप स्थित स्व प्यारेलाल वर्मा के मकान में स्टेट बैंक की सीएसपी चलाते हैं। मंगलवार की सुबह से ही सीएसपी ब्रांच पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी। जैसे ही सीएसपी पर पहुंचे और शटर उठाने लगे । न जाने कब पीछे से दो चोरों ने बैग का चेन धीरे से खोलकर साढ़े चार लाख में से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए । इसकी भनक तब लगी जब मैं शटर खोलकर टेबल पर पैसों को मिलाया । तब तक चोर फरार हो चुके थे। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।

पहले भी हुई थी सीएसपी संचालक से लूट की घटना

बीते सात माह पूर्व भी सीएसपी संचालक सुबोध रंजन लाल से 4 लाख रूपयों की लूट हुई थी। तब वो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार रोड में सीएसपी चलाते थे। 3 अगस्त को डुमरांव के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 4 लाख18 हजार रुपए लेकर निकले थे। कृष्णाब्रह्म थाना के छोटका ढकाईच के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस लुट के मास्टरमाइंड नया भोजपुर थानाक्षेत्र निवासी दशरथ चौधरी में पुत्र धनु चौधरी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस इस घटना के उद्भेदन के प्रयास में भी जुट गई है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि इस चोरी का भी जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button