Uncategorized

नावानगर में उद्योग वार्ता, निवेश और औद्योगिक विकास पर मंथन

डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिए निर्देश

बक्सर जिले में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं व्यवसायिक सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय नावानगर के सभाकक्ष में Ease of Doing Business के तहत District Business Reforms Action Plan 2025 के अंतर्गत बैठक सह “उद्योग वार्ता” का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी साहिला ने की।

इस अवसर पर नावानगर एवं बक्सर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित एवं प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों के सत्वाधिकारियों, निवेशकों, उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के साथ सीधी वार्ता की गई। जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उप महाप्रबंधक, बियाडा द्वारा नावानगर, डुमरांव एवं बक्सर औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध भूमि, स्थापित व प्रस्तावित इकाइयों तथा उद्योग विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। उद्यमियों ने मुख्य रूप से वन विभाग, विद्युत आपूर्ति एवं सड़क से संबंधित समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।

जिला पदाधिकारी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र नावानगर स्थित मेसर्स बरूण वेवरेजेज, एसएलएमजी वेवरेजेज एवं मेसर्स भारत प्लस इथेनॉल का निरीक्षण किया तथा बरूण वेवरेजेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button