बक्सर

DM व SP ने बक्सर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण मौजूदा अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद

ताजा समाचार बक्सर जिले की है । जहां जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा छठ पूजा के तैयारियों से संबंधित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ नाथ बाबा घाट से लेकर त्रिमुहानी घाट एवं अहिरौली घाट तक गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण किया गया । कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि गंगा नदी के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेटिंग करने, सैंड बैग डालने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी घाटों पर छठ व्रतियों के लिए बेहतर ढंग से चेंजिंग रूम बनाने को कहा गया। साथ ही गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण पक्के घाटों पर सिल्ट हटाने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर से सभी घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए लाइट बिजली बत्ती रोशनी की व्यवस्था किया जाय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच करते हुए अपना प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बक्सर, नीरज कुमार सिंह,  अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी आपका शाखा बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर एवं थानाध्यक्ष बक्सर उपस्थित थे।

 

*बक्स््स्स्््स््स्स्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button