अपराध

पिता और चाचा ने मिल कर बच्ची को मार डाला, जान कर चौंक जायेंगे

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में एक 10 साल की बच्ची की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसके चाचा, पिता और दादा ने ही वारदात को अंजाम दिया। वह भी सिर्फ इसलिए कि बच्ची का चाचा रेप के केस में फंसा हुआ था। ऐसे में तीनों आरोपियों ने साजिश रची कि रेप पीड़ित के पति को कत्ल के झूठे केस में फंसा देंगे तो दबाव बनाकर रेप का केस हटवाया जा सकेगा।

ये पूरा वाकया पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का है। बच्ची का नाम अनम था। वह 3 दिसंबर को खेत में तड़पती हुई मिली थी। उसके पेट पर चोट का गहरा जख्म था। आंतें बाहर आ गई थीं। चेहरे और हाथ पर भी चोट के निशान थे। करीब आधे घंटे तक तड़पने के बाद उसने परिवार के सामने ही दम तोड़ दिया।

परिवार ने अपने रिश्तेदार शकील पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन उनकी ये चाल कामयाब नहीं हो पाई। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची अनम के अब्बू अनीस, चाचा शादाब और दादा शहजादे ने रंजिश का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की।

साजिश में अनीस और शादाब के दो और भाइयों सलीम और नसीम के नाम भी आए। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
साल 2019, मृतक बच्ची अनम के चाचा शादाब को गांव के पास रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंची तो लड़की का परिवार तैयार नहीं हुआ। बहुत कहने के बाद भी जब परिवार नहीं माना तो शादाब ने उस लड़की के साथ भाग कर शादी कर ली। लड़की पारसी समाज की थी। इसलिए लड़की के भाई शकील ने शादी का विरोध किया। उस दिन से दोनों परिवारों में दुश्मनी हो गई। इसी बीच, शकील ने अपनी पत्नी के साथ रेप का मामला शादाब के खिलाफ दर्ज करा दिया।

इस मामले में हाल ही में कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। इसके बाद, शादाब के परिवार वाले अपने बेटे को बचाने के लिए परेशान होने लगे। शादाब और दादा शहजादे को जब कुछ नहीं समझ आया तो उन्होंने बच्ची अनम की हत्या में शकील को फंसाने की साजिश रची। ताकि शादाब से रेप के मुकदमे में समझौता करने का दबाव शकील पर बना सकें। उन्होंने इस घिनौनी वारदात में बच्ची अनम के पिता अनीस को भी शामिल कर लिया।

यहां से शुरू होती है बच्ची की हत्या की साजिश
अनम को मारने का प्लान पिता अनीस, चाचा शादाब और दादा शहजादे ने 1 महीने पहले से ही बनाना शुरू कर दिया था। बच्ची की हत्या का मास्टरमाइंड उसका चाचा शादाब और दादा था। पिता भी भाई को बचाने के लिए उसमें शामिल हो गया था। बच्ची के हत्यारों का मानना था, बेटी तो बाद में फिर पैदा हो जाएगी, लेकिन अगर भाई जेल गया तो परिवार बिखर जाएगा। इसलिए तीनों ने मिलकर 10 साल की मासूम को बेरहमी से मार दिया।” यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button