
बेतिया में दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर बवाल हुआ है. बात विवाद से शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तबदील हो गया. गुरुवार को दोनों गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई. घटना नगर के कालीबाग मोहल्ले की है. यहां नया बाजार और कालीबाग मंदिर के बीच मे सड़क पर संग्राम देखने को मिला है. लॉटरी के खेल को लेकर किसी युवक की पिटाई की गई जिसके बाद विवाद हो गया.




